हरिद्वार – उत्तराखंड से चलने वाली 4 ट्रेनें नही चलेंगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे बोर्ड ने ये फैसला लिया है। देहरादून से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी, जनशताब्दी, देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस और देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ ही देहरादून से चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रेन सेवा रद्द होने की वजह से लोग परेशान हैं, जिन लोगों को जरूरी काम से दूसरे शहर में जाने की जरूरत है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और मुसाफिरों की घटती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दून से चलने वाली 4 ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन पहले ही बंद किया जा चुका है। जो लोग इन ट्रेनों के लिए पहले ही रिजर्वेशन करा चुके हैं, वो आरक्षण केंद्र पर सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आरक्षण निरस्त करा सकते हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार आरक्षण निरस्त कराने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *