मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – कोरोना संक्रमण प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रहा है, तो वहीं कई लोग रोज कोरोना से अपनी जान गवा रहे हैं। हरिद्वार स्थित बर्फ़ानी अस्पताल से हरिद्वार नगर कोतवाली को ये सूचना दी गई की 2 व्यक्तियों जो कोरोना से संक्रमित थे उनकी मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति गया बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा व्यक्ति अज्ञात है। वही जिला अस्पताल एचएमजी से भी एक अज्ञात व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत की सूचना प्राप्त हुई।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने इसकी सूचना एसएसपी को दी। एक व्यक्ति के परिजनों का समय से ना पहुंच पाने और दो अज्ञात लोगों का अंतिम संस्कार मिशन हौंसला के तहत कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इन सब लोगों का अंतिम संस्कार खड़खड़ी शमशान घाट पर पुलिस ने कराया।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य –
हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 नंदकिशोर ग्वाडी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उ0 नि0 लक्ष्मी मनोला, नगर कोतवाली हरिद्वार, का0 वीरेश, का0 जितेन्द्र, का0 राजवीर, नगर कोतवाली हरिद्वार शामिल थे।



