हरिद्वार – हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। लोगो का कहना है कि सेंटर पर व्यवस्था ठीक नहीं है। सेंटर पर वैक्सीन लगाने का जो टाइम उनको दिया गया था उस हिसाब से वहां इंतज़ाम नहीं है।

हरिद्वार में आज से 18 से 45 साल के लोगो को वैक्सीन लगाई जा रही है। सैकड़ों लोगों की भीड़ के कारण वहां अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली।

वैक्सीन लगवाने आये लोग भी यह भूल गए कि कोविड नियमों का पालन भी करना जरूरी है। अव्यवस्था ऐसी बनी रही तो वहां से संक्रमण का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *