हरिद्वार – उत्तराखंड में कल से लागू होगा प्रभावी कोविड कर्फ्यू। सरकार के आदेश के बाद लोगों में दिखाई दी लॉक डाउन की चिंता। यही वजह की राशन और जरूरी चीजों की दुकानों भारी भीड़ उमड़ी देखने को मिल रही है।

हरिद्वार की सभी मार्केट में भारी संख्या में लोग राशन और जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इन तमाम जगहों पर लोग कोविड नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। तमाम अपील के बावजूद लोगों का इस तरह का व्यवहार कोरोना संक्रमण बढ़ने का कारण बन सकता है।

