हरिद्वार – हरिद्वार बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुज्जर ने पार्टी द्वारा गठित कोविड-19 हेल्पलाइन टीम के साथ वर्चुअल बैठक कर कोरोना काल मे किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आगामी कार्यों की योजना भी बनाई गई। अब तक कोविड-19 हेल्पलाइन टीम ने सैकड़ों लोगों की मदद किसी ना किसी रूप में की है।


सचिन गुज्जर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कार्यक्षेत्र में विस्तार किया है। इसके लिए अलग से तीन टीमें बनाई गई है। जिसमें एक टीम कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करेगी। दूसरी टीम अस्पताल मैं जल्द से जल्द मरीज को भर्ती करवाने में मदद करेगी। तीसरी टीम कोविड-19 के मरीजों के लिए दवाई, इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर या फिर अन्य प्रकार के संसाधनों को मरीजों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता, अमन सैनी, जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, जिला मंत्री संदीप प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, जिला सह मिडिया प्रभारी विनीत सैनी, मंडल अध्यक्ष रुड़की पूर्वी व पश्चिम हर्सित गर्ग व कुनाल सचदेवा आदि पदाधिकरी बैठक में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *