हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में मुस्लिम युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहाँ इन युवकों ने मृतक राजू को न सिर्फ कंधा दिया बल्कि शमसान घाट में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार भी कराया।

दरअसल सोमवार को शिवसेना पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि हरिद्वार स्थित सुभाष नगर निवासी राजू की तबीयत ज्यादा खराब है। आनन-फानन में राजू को इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया लेकिन हॉस्पिटल में राजू का निधन हो गया। राजू के परिवार में कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। अपने पीछे वो एक 10 साल का बच्चा और पत्नी को छोड़ गया। फिर शिवसेना के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने राजू के दाह संस्कार की तैयारी की। इस काम मे उनके साथ कुछ गैर मुस्लिम भी साथ आ गए। सबने मिलकर मृतक राजू के पार्थिव शरीर का कनखल स्थित शमशान घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। ये नेक काम करके उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की और साथ ही हरिद्वार की गंगा जमुना तहजीब के गुलदस्ते को बरकरार रखा। रमजान शरीफ का पवित्र महीना चल रहा है। रोजे की हालत में मुस्लिम युवा लड़कों ने सवाब की नियत से और भाईचारा कायम रखने की नियत से दाह संस्कार की रीति रिवाज के अनुसार एकजुट होकर दाह संस्कार कराया।
इस दौरान आबाद कुरैशी शिवसेना जिला कोषाध्यक्ष, इसरार मंसूरी, आफताब, दिलशाद कुरेशी, नदीम कुरैशी, राजेश भट्ट, सुनील भाई और पंकज समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *