मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 7 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक नकदी बरामद हुई है। आरोपी ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले के रहने वाले है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस को रेगुलेटर पुल के पास दो संदिग्ध स्कूटी सवार युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब इन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से दोनो को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनो के पास से अवैध स्मैक बरामद हुई है। दोनो ने स्वीकार किया कि वो लंबे समय से अहसान नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर उन्हें बेचने का काम करते है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
वही रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 21 मार्च को एक युवती के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनो आरोपियों ने शिवालिक नगर में युवती के साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए मोबाइल फोन लूट युवती को धक्का देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को लक्की उर्फ संदीप और शुभम उर्फ लुंगी नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

