मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में फ्लाई ओवर ने नीचे अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। जिसमे कुछ लोगो ने फ्लाई ओवर के नीचे मंदिर का निर्माण तो किया ही बल्कि मंदिर के नीचे बेसमेन्ट में हॉल का निर्माण भी कर दिया। बेसमेन्ट बनने से फ्लाई ओवर को नुकसान होने की संभावना के तहत कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। वहीं एनएचएआई के अधिकारि अतुल ने बताया कि मंदिर निर्माण की उन्होंने कोई परमिशन नही दी, वही उन्होंने ये भी बताया कि यहाँ सिंहद्वार चौराहे पर एक मंदिर को शिफ्ट करने की बात हुई थी लेकिन कुछ लोगो ने फ्लाई ओवर के नीचे बेस मेन्ट बनाकर हॉल का निर्माण कर दिया जो कि गलत है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने निर्माण करने वालों लोगों से मंदिर और बेस मेन्ट में हॉल निर्माण की परमिशन दिखाने के लिए कहा गया तो वो आनाकानी करते नजर आए।

