हरिद्वार – कोरोना संकट में हरिद्वार जिले को एक और कोविड हॉस्पिटल मिल गया है। हरिद्वार रुड़की हाईवे स्थित ओम आयुर्वेदिक कॉलेज इस संकट के दौर में आगे आया और अपने हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया। गुरुवार को उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस हॉस्पिटल में 60 बेड की व्यवस्था है, जिसमे 30 बेड ऑक्सीजन से संबद्ध है। कई कुशल डॉक्टरों के साथ ही अनुभवी मेडिकल स्टाफ की यहाँ तैनाती की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कॉलेज प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि कोरोना काल में जहां ऑक्सीजन बेड की किल्लत पड़ी है वही ग्रामीण क्षेत्र में ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड हॉस्पिटल निश्चित रूप से बड़े लक्ष्य की क्षतिपूर्ति करेगा।
ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मुनीष सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिए ही उन्होंने हॉस्पिटल का निर्माण कराया है और अब कोरोना महामारी में भी उनके बेहतर इलाज के लिए इस हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित किया गया है।


