हरिद्वार – हरिद्वार जिले में ऑक्सीजन गैस की बढ़ती डिमांड और ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग की दरें निर्धारित कर दी हैं। करोना संकट में लोगों की मुसीबत का फायदा उठाकर कुछ लोग तय दामों से अधिक पर ऑक्सीजन सिलेंडर को बेच रहे हैं और कालाबाजारी भी कर रहे हैं। कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए निर्धारित दरों से ज्यादा दामों पर ऑक्सीजन की रिफिलिंग करने वाले वेंडर्स पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की बढ़ती डिमांड के चलते ज्यादा दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थी। इसलिए रिफिलिंग की दरें निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

