मयूर सैनी की रिपोर्ट

लक्सर (हरिद्वार) – कोरोना काल मे उत्तराखंड पुलिस लोगो के लिए देवदूत बनकर सामने आयी है। पुलिस के जवान कोरोना पीड़ितों और उनके परिजनों को रोजाना राशन, दवाई से लेकर उन्हें अस्पतालों में बेड तक उपलब्ध करवा रहे है। गुरुवार को मिशन हौसला के तहत लक्सर की मैन बाजार चौकी प्रभारी अशोक कश्यप द्वारा एक बीमार युवक को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया। फिलहाल युवक की स्थिति ठीक है और उसका उपचार जारी है।

बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि लक्सर के बहादरपुर गाँव निवासी युवक विशाल वत्स की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है और तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। युवक के परिजनों की गुहार पर चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की और चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से विशाल के घर सिलेंडर भिजवाया। फिलहाल ऑक्सीजन मिलने से युवक की तबियत ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए ‘मिशन हौसला’ अभियान चलाया है अभी तक इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा सैकड़ों लोगों की मदद की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *