हरिद्वार – कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार और स्थानीय प्रशासन आम लोगों को लगातार कोविड गाईड लाइन का पालन करने के साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक कर रहा है। हरिद्वार प्रशासन कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ने व संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है। हरिद्वार जिला सूचना अधिकारी अर्चना जी के प्रयास से आज हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों व उनके परिवार वालों के लिए एक वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित की गई। कैम्प में 18 से 44 वर्ष के पत्रकारों व उनके परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाई।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही हरिद्वार समेत देश-प्रदेश के तमाम पत्रकारों ने फ्रंट वारियर्स के रूप में शासन-प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। संक्रमण की परवाह किए बिना इस संकट की घड़ी में भी जरूरतमंदों की आवाज बन कर पत्रकार समाज की हर संभव मदद करने में जुटे हैं, फ्रंट वारियर्स के रूप में काम कर रहे पत्रकारों के साथ उनके परिवार वालों का वैक्सीनेशन निश्चित रूप से पत्रकारों के लिए राहत भरी है। वहीं जिला सूचना अधिकारी अर्चना जी द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प का पत्रकारों ने स्वागत किया और हरिद्वार जिला प्रशासन और सूचना अधिकारी का धन्यवाद किया।

प्रदेश क्लब अध्यक्ष दीपक नोटियाल, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों व उनके परिवार के लिए आयोजित इस कैम्प की सराहना की, उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में पत्रकार अपने और अपने परिवार की परवाह किए बिना दिन रात फील्ड में काम कर रहे हैं, काम के दौरान कई पत्रकार साथी कोरोना से संक्रमित हुए, जिसकी वजह से उनके परिवार के लोग भी संक्रमित हो गए। प्रदेश में कई पत्रकार साथी व कई पत्रकार साथियों के परिवार के लोग कोरोना से जंग हार गए, ऐसे में सरकार, प्रशासन और सूचना अधिकारी द्वारा ऐसे कैम्प लगाना बढ़िया कदम है, जिसका जितना धन्यवाद किया जाए वह कम है। प्र

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमित शर्मा, कुलभूषण शर्मा, विकास चौहान, प्रशांत शर्मा, मयूर सैनी, विवेक शर्मा, लव शर्मा समेत कई पत्रकार साथियों ने कैम्प के लिए आभार वक़्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *