देहरादून – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने कोविड 19 वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर प्रकाशित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने आदेश जारी किए हैं।
वैक्सीन अन्य देशों से इंपोर्ट करने के लिए बनी समिति द्वारा ग्लोबल टेंडर का डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

