हरिद्वार – कोरोना काल मे सब कुछ बंद होने से गरीब मजदूर वर्ग को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग उन लोगो की सेवा भी कर रहे है। शाक्त अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आचार्य ललितानंद महाराज ने हरिद्वार में जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले साल भी कोरोना काल मे हजारो जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई है। कोविड कर्फ्यू में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब मजदूर तबके के लोग ही हुए है। इसलिए उनके द्वारा पिछले 15 दिनों से ये कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही देशभर में उनके अनुयायी डॉक्टरों नर्सो समेत तमाम कोरोना वारियर्स को सुरक्षा किट भी दे रहे है। वही उन्होंने बताया कि पेडों के कटान से वातावरण दूषित हो गया है। वातावरण दूषित होने से ये कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिए इसे रोकने के लिए पर्यावरण का शुद्ध होना बेहद जरूरी है। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हवन यज्ञ का फिर से सहारा लेना पड़ेगा और देश के तमाम लोग हवन यज्ञ कर भी रहे है। वही उन्होंने ये भी बताया कि उनके द्वारा लगातार हवन यज्ञ अनुष्ठान कर लगातार किये जा रहे है ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सके।

