हरिद्वार – उत्तराखंड में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है। सरकारी अस्पतालों के साथ कई प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज किया जा रहा है। जहाँ कई प्राइवेट अस्पताल संचालक नियमों को ताक पर रख लोगो से पैसे वसूलने का काम कर रहे है वही हरिद्वार स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कम कीमतों पर कोरोना का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस मुश्किल दौर में अभी 20 दिन पहले ही इस अस्पताल में 130 बेड का डीसीएचसी शुरू किया गया।

हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्वामी दयाधिपानंद उर्फ डॉक्टर महाराज का कहना है कि यहाँ पिछले 20 दिनों में अभी तक 300 से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ होकर सकुशल घर चले गए है। अभी तक यहाँ भर्ती हुए मरीजों में 98 प्रतिशत रिकवरी रेट पाया गया है। जो मरीज सही समय पर यहाँ पहुँच रहे है वो 99 प्रतिशत रिकवर हो रहे है। इसका कारण केवल यही है कि यहाँ मौजूद डॉक्टर नर्स और अन्य स्टाफ मरीजों को उचित इलाज दे रहे है। सबने मिलकर यहाँ ऐसा वातावरण बनाया है जिससे मरीज और उसके साथ मौजूद परिजनों का मनोबल बढ़ता है और इस वातावरण में वो जल्द स्वस्थ हो रहे है। अन्य अस्पतालों की तुलना में यहाँ बहुत कम खर्च पर बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *