हरिद्वार – हरिद्वार पहुँचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुम्भ मेला सम्पन्न हो गया है, अब कब तक हम पीछे मुड़कर देखते रहेंगे, अब हमें कोरोना के फैलाव को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व सीएम ने कोरोना की रोकथाम के लिए जनजागरण को महत्वपूर्ण बताया।

दरअसल पूर्व सीएम हरिद्वार के नेहरू युवा केन्द्र में ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन करने आये थे और इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है, देखने मे आया है कि महिलाओं को इलाज के दौरान ब्लड की आवश्यकता पड़ रही है इसलिए पूरे प्रदेश में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन होना बहुत जरूरी है। राज्य के युवाओं को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। वही उन्होंने कुम्भ मेले के सवाल पर ज्यादा कुछ नही बोला लेकिन ये जरूर कहा कि कुम्भ मेले का समापन हो गया है। अब हमे पीछे मुड़कर नही देखना चाहिए। बल्कि कोरोना के फैलाव को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। वही उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे प्रदेश में लोगो को जागरूक करने को आवश्यक बताया।

वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उनकी सरकार लगातार कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में जुटी हुई है। सरकार के साथ ही बीजेपी संगठन द्वारा भी इस महामारी को रोकने के लिए कोशिशें की जा रही है। प्रदेश के ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए उनके द्वारा एक विशेष अभियान चला गया है। इस अभियान के तहत लगातार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और युवाओं से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *