देहरादून – उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 2 दिनों का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई पार्टी दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 19 और 20 मई को देहरादून, टिहरी चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल इन जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमक सकती है। चेतावनी को देखते हुए राहत बचाव से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट पर रहने का आदेश भी जारी किया गया है।



