हरिद्वार – उत्तरांचल पंजाबी महासभा की पहल पर हरिद्वार के ज्वालापुर में निशुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले लोगो की निःशुल्क आरटीपीसीर जाँच की जाएगी। महासभा के पदाधिकारियों के अनुरोध पर हरिद्वार एसडीएन गोपाल चौहान व डॉ हेमंत ने इस शिविर की स्वीकृति प्रदान की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि बुधवार 19 मई को सुबह 10.30 से सायं 5.00 बजे तक ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में शिविर लगेगा। जिसमे आने वाले लोगो की निःशुल्क आरटीपीसीआर जाँच की जाएगी।

सुनील अरोड़ा ने लोगो से अपील भी की है कि जिस किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुखाम, बुखार या थकावट जैसे कोई भी सिम्टम्स है, वो अपनी जांच जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि खुद भी जागो औरों को भी जगाओ। आपके द्वारा की गई लापरवाही आपके व आपके परिवार के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है।

प्रशासन से निवेदन करने वालों में ऋषि सचदेवा, अक्षत कुमार, कुमार
अनिल अरोरा, प्रमोद पांधी, प्रवीण कुमार, राम अरोरा, प्रदीप कालरा,
डॉ मनु शिवपुरी, मधुर वासन, कमल वर्मा, अर्चना गुलाटी, गीतांजलि बांगा,अनुपमा सेठी,राज ओबरॉय, अक्षय मल्होत्रा, रोहित सहगल, शेखर सतीजा के साथ ही पंजाबी युवा समाज के पदाधिकारी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *