हरिद्वार – पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने जनता की और से अपनी दो सूत्रीय मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ईमेल किया है, संजय चोपड़ा ने करोना कर्फ्यू के दौरान निजी किराना, परचून, राशन सामग्री की दुकानें प्रातः 7 बजे से 10 के बीच प्रतिदिन आम जनता के लिए खोले जाने की मांग की है। चोपड़ा ने उत्तराखंड की सभी मंडी समितियों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से फ्रूट, सब्जी, दाल, चावल इत्यादि कृषक उपज को आम जनता तक मंडी प्रशासन की अगुवाई में सस्ते दरों पर सरकार की और से उपलब्ध कराए जाने की मांग को दोहराया।

संजय चोपड़ा ने कहा की सरकार कोरोना को रोकने के लिए कर्फ्यू को बढ़ा रही है, लेकिन निजी तौर पर संचालित होने वाली किराना, जनरल स्टोर, परचून की दुकानों को प्रतिबंधित करना ठीक नहीं है। आम नागरिकों को रोजमर्रा की राशन सामग्री समय पर नही मिल रही है, जोकि न्याय पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा आवश्यक सेवाओं में किराना परचून की दुकानें है, जोकि पूर्व वर्ष 2020 में संपूर्ण लॉकडाउन अवधि के दौरान विशेष छूट के साथ खोली जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *