लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय कुमार कश्यप एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कोरोना से प्रदेश में जान गवाने वाले वह पांचवें विधायक हैं, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे विजय कुमार कश्यप।

