हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई सामाजिक संगठन कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार की मदद कर रहे है। हरिद्वार में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराँचल पंजाबी महासभा द्वारा निःशुल्क कोरोना जाँच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाबी धर्मशाला में आयोजित शिविर में आये लोगो की निशुल्क आरटीपीसीर और रैपिड कोरोना जाँच की गई। हालांकि बारिश होने के कारण दोपहर तक 40 लोग ही जाँच कराने शिविर में पहुँचे।

वही उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कैंप आयोजित करने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए जनजागरण के साथ ही जनसहभागिता भी बहुत जरूरी है। जिस किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खांसी और जुखाम जैसे संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे है वो इन्हें छुपाए नही बल्कि अपनी कोरोना की जाँच जरूर कराएं। इससे उस व्यक्ति को तो समय से उपचार मिलेगा ही साथ ही अन्य लोगो मे संक्रमण फैलने से भी रुकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा लगातार जन सहयोग का कार्य कर रही है। संगठन से जुड़े लोगों द्वारा दवाओं से लेकर अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से अमित कुमार, रवीन और उत्तरांचल पंजाबी महासभा से ऋषि सचदेवा, अक्षत कुमार, अनिल अरोरा, प्रमोद पांधी, राम अरोरा, शेखर सतीजा, अनुपमा सेठी और पंजाबी युवा समाज के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *