हरिद्वार – अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से नाराज होकर धरने पर बैठे बैरागी अखाड़ों के संतों को मनाने के लिए कई लोग पहुंच गए हैं नाराज संतो ने आज मांगे पूरी ना होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम बैरागी कैम्प पहुंची है। इतना ही नहीं टीम के साथ गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशआनंद गिरि महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद है। फिलहाल मौके पर धरने पर बैठे साधु-संतों से बातचीत चल रही है।

