मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नशाखोरी को रोकने के लिए अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने कई वर्षों से शराब बेचने का गोरखधंधा कर रहे लोगों की परेड कराई। पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 5 वर्षों से कच्ची अवैध शराब में गिरफ्तार हुए लोगों को थाने बुलाकर परेड कराई गई है। इसके साथ ही उन्हें सख्त हिदायत की गई कि अगर इस पेशे से बाज ना आए तो भविष्य में गुंडा और गैंगस्टर जैसे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

