हरिद्वार – आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा कोरोना रोगियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निःशुल्क आयुष रक्षा किट और होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्बा 30 को जनहित में वितरण के लिए आयुष रथ को जिलाधिकारी हरिद्वार ने मुख्यालय से रवाना किया।

जिसके पश्चात आयुष रथ को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने कार्यालय से रवाना किया। ताकि जल्दी से जल्दी यह आयुष रक्षा किट को क्षेत्र की जनता को उपलब्ध हो जाए।

फिलहाल विभाग द्वारा 400 आयुष रक्षा किट प्रदान किया गया है। आयुष रथ की सफलता के लिए मदन कौशिक ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बीजेपी जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि इस किट का लाभ क्षेत्र वासियों को होगा इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ राजीव वर्मा, जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉक्टर विकास ठाकुर, आयुष हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉक्टर स्वास्तिक जैन और आयुष रथ के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कटारिया उपस्थित रहे।

