हल्द्वानी – प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थान में रक्तदान शिविर लगाकर बेस अस्पताल हल्द्वानी व बाल किसन जोशी ब्लड बैंक में 67 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान कार्यकम में रक्तदान करने वालो का उत्साहवर्धन के लिये नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इन्दिरा हिरदेश भी पहुची। नेता प्रतिपक्ष ने महानगर कॉंग्रेस कमेटी को बधाई देते हुए कहा की ऐसे समय में कार्यकर्ताओ ने जो रक्तदान किया है उससे आम जनमानस को काफी मदद मिलेगी। कॉंग्रेस का हर कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सतीश नेनवाल, एआईसीसी सद्स्य सुमित हिरदेश, प्रदेश सचिव हाजी सुहेल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बीस्ट, महानगर सचिव गिरजा तरागी, प्रवक्ता प्रेम बिष्त, मनोज शर्मा, संदीप भेसोरा, हाजी सलाहद्दीन, सरफराज, अबरार, ब्लॉक अध्यक्ष जाकीर हुसेन, जगमोहन चिल्वाल, कोसध्यक्ष नरेश अगरवाल, अधिवक्ता अभिनव छिम्वाल व एससी प्रकोस्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिरदेश कुमार द्वारा सहयोग किया गया।


