हरिद्वार – उत्तराखंड में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है। सरकारी अस्पतालों के साथ कई प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज किया जा रहा है। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कम खर्च पर कोरोना का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस मुश्किल दौर में अभी लगभग महीना भर पहले ही इस अस्पताल में 130 बेड का डीसीएचसी शुरू किया गया। हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट स्वामी दयाधिपानंद उर्फ डॉक्टर महाराज का कहना है कि यहाँ पिछले 20 दिनों में अभी सैकड़ों कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर सकुशल घर चले गए है। अभी तक यहाँ भर्ती हुए मरीजों में 98 प्रतिशत रिकवरी रेट पाया गया है। जो मरीज सही समय पर यहाँ पहुँच रहे है वो 99 प्रतिशत रिकवर हो रहे है।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों से फीडबैक लिया जाता है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी वीडियो में देखा जा रहा है कि यहाँ पर आने वाले ज्यादातर मरीज स्वस्थ होकर ही घर लौट रहे है। मरीजों का कहना है कि यहाँ मौजूद डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ मरीजों को उचित इलाज दे रहे है। सबने मिलकर यहाँ ऐसा वातावरण बनाया है जिससे मरीज और उसके साथ मौजूद परिजनों का मनोबल बढ़ता है और इस वातावरण में वो जल्द स्वस्थ हो रहे है। अन्य अस्पतालों की तुलना में यहाँ बहुत कम खर्च पर बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
खास बात ये है कि यहाँ पेशेंट के साथ उसके किसी एक परिजन को रहने की इजाजत है ताकि देखभाल के साथ उसका मनोबल भी बना रहे। स्वस्थ होकर लौटने वाले मरीज की जुबानी सुनिए

