ब्यूरो रिपोर्ट, नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन का काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा की वैक्सीन लगाने के लिए जो वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं वहां वैक्सीन नहीं लग पा रही है। इसके अलावा 45 साल से ऊपर के लोगों को जिनको दूसरी वैक्सीन लगनी है उनको यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनको दूसरी वैक्सीन कब कहां और कैसे लगेगी।

इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया की राज्य सरकार के पास वैक्सीन नही है तो वह ग्लोबल टेंडर करें, उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में है उन्हीं को वैक्सीन की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि आम जनता परेशान है और वैक्सिन लगने के बाद ही यह महामारी कम हो पाएगी लेकिन जब वैक्सीन ही नहीं होगी तो कोरोना महामारी पर नियंत्रण कैसे किया जायेगा, इसके अलावा सरकार ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की भी व्यवस्था नहीं कर पा रही जिस वजह से मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *