हल्द्वानी (नैनीताल) – देर रात से हो रही मूसलाधर बारिश ने लोगो की मुश्किले बढ़ा दी हैं, भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-अल्मोड़ा एनएच 87 गेठिया में वीरभट्टी पुल के नज़दीक मलवा आने से बंद हो गया है, हाइवे खोलने के लिए रानीबाग से जेसीबी को भेज दिया गया है, बारिश के चलते मलबा हटाने में लोक निर्माण विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, मलबा आने से एनएच 87 पर जाम लग गया, वाहनों की आवाजाही अभी भी प्रभावित है।

नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शीनी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है अभी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है इसके अलावा लगातार बरसात होने से मलवा आ रहा है, बड़ी गाड़ियों के लिए रास्ता डायवर्ट किया गया है, मौसम के लिहाज से मिले अलर्ट के चलते पुलिस 24 घण्टे अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *