लक्सर (हरिद्वार) – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये गए। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी उनकी पुण्य तिथि पर पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इस कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओ ने गरीबो को राशन भी वितरित किया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया था। वो गांव के साधारण इंसान, गरीब, मजदूर, किसान की तरक्की के बारे में सोचते थे। उन्होंने देश मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, नेट उपलब्ध कराया। राजीव गांधी ने मनरेगा लागू किया। ग्राम पंचायत का ढांचा मजबूत किया। युवाओं को रोजगार और 18 साल के किशोर को वोट का अधिकार उपलब्ध कराया। लेकिन आज भाजपा उनके बारे में कुप्रचार कर रही हैं। जिस सोच के लोगो ने देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के साथ गद्दारी की थी, आज उसी सोच के लोग देश की सत्ता पर बैठे हैं। आज किसान, मजदूर, नवजवान, व्यापारी और गरीब जनता का शोषण हो रहा हैं। वही प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्शो पर चलकर ही देश की एकता अखंडता कायम रह सकती हैं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि इस देश को कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में दुनिया के पटल पर खूब आगे बढ़ाया था, किंतु 7 सालों में मोदी सरकार ने देश को कितना पीछे धकेला यह जनता जानती हैं। कांग्रेस सेवादल ने गोष्ठी का आयोजन भी किया और एक सप्ताह तक लोगो को मास्क, सैनिटाइजर एवम गरीबो को भोजन बाटने का संकल्प लिया। इस मौके पर दिव्यांग एवम गरीबो को सेवादल की और राशन बाटा गया।

