हरिद्वार – पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। प्रशासन द्वारा लगातार इसे रोकने के प्रयास किये जा रहे है। युद्धस्तर पर वैक्सीनशन और कोरोना जाँच की जा रही है। आरटीपीसीर जाँच के लिए अब कई क्षेत्रो में कैम्प लगाए जा रहे है। आज टीम जीवन द्वारा हरिद्वार की गली नंबर 3, शिव शक्ति आश्रम, संदेश नगर, कनखल में निशुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया।

कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों लोगो की आरटी पीसीआर जाँच की गई। टीम से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है इसलिए संदिग्ध लक्षण वाले लोग अपनी कोरोना की जांच जरूर कराएँ ताकि सही समय पर उचित इलाज मिल सके। टीम के सदस्यों ने जनहित में इस कैम्प का आयोजन किया है। लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसलिए प्रशासन की सहायता से पूर्णतः निशुल्क कैंप लगाया गया है। टीम जीवन जो लगातार कोरोना काल के इस संकट के समय में जन समस्याओं का समाधान करते हुए लोगो की मदद कर रही है और आगे भी इस संकटकाल में उनके ये प्रयास जारी रहेंगे।

कैम्प का आयोजन करवाने में प्रमोद शर्मा, राजीव जोशी, सी. ए अनमोल गर्ग, हितेश अग्रवाल, शुभम मंडोला, मनोज वर्मा, विकेश शर्मा, सचिन कुशवाह, आयुष राही, नामित गोयल, महेश धीमान, मोनू राठौर, विक्की, पुष्पराज कुशवाह, रोहित त्यागी, गौरव, चेतन जोशी आदि लोगो का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *