लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी को शुक्रवार प्रात 9 बजे पुलिस चौकी प्रभारी बालावाली थाना खानपुर तहसील लक्सर द्वारा सूचना दी गई थी कि बालावाली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी के दो धाराओं के बीच में खेती कर रहे कुछ लोग तथा उनके जानवर फंस गए हैं तथा गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिस कारण उन्हें रेस्क्यू कर निकाला जाना अत्यंत आवश्यक है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार, पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार तथा पुलिस कंट्रोल रूम रुड़की को सूचना दी गई। जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम को मय फोर्स तथा नाव व राफ्ट के साथ भेजने का अनुरोध किया गया।


इसके साथ ही एसडीएम द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रुड़की गंगनहर उत्तर प्रदेश को भी नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना दी गई। तथा अनुरोध किया गया कि गंगा नदी के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही राजस्व विभाग, पुलिस विभाग,अग्निशमन आदि को मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा त्वरितकार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ तथा जल पुलिस के सहयोग से कई लोगों तथा उनके छोटे जानवरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा जहां यह फंसे हुए थे। उसका अधिकांश क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है। इसी तथ्य को मद्देनज रखते हुए एसडीएम बिजनौर तथा एसडीएम नजीबाबाद को मौके से ही सूचना दी गई। कि अपनी टीमों को सक्रिय कर दें। यह भी सूचना दी गई थी किसी भी तरीके से पुनः रेस्क्यू किये गए लोग इस क्षेत्र में प्रवेश न करें। इसके लिए निगरानी रखी जानी अत्यंत आवश्यक है।

मौके पर शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी लक्सर के साथ विवेक कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रदीप चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर, आशीष नेगी, प्रभारी थानाध्यक्ष खानपुर,आशीष शर्मा चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर, उपेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी बालावाली, सिताब सिंह राजस्व निरीक्षक खानपुर, फैजान खान, सचिन कुमार,अंजू कुमार, पंकज कुमार राजस्व उपनिरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *