रुड़की (हरिद्वार) – हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जहाँ इस मुश्किल घड़ी में कई समाजसेवी संस्थायें आगे आकर लोगो की मदद कर रही है, वही रुड़की निवासी एक युवा समाजसेवी भी पीछे नही है। इस युवा समाजसेवी का नाम ध्रुव गुप्ता है जो पिछले एक साल से लगातार आमजन की सेवा तो कर ही रह है बल्कि पुलिसकर्मियों को भी मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट आदि बांट रहा है। शुक्रवार को भी ध्रुव गुप्ता ने सीओ मंगलौर को ढाई हजार मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट प्रदान की।
ध्रुव गुप्ता का कहना है कि इस संकट की घड़ी में सभी को आगे आकर सभी को समाज हित मे कार्य करने चाहिए। वो पिछले एक साल से समय-समय पर आमजन को राहत सामग्री देते आ रहे है। कोरोना के इस दौर में हमारे पुलिस के जवान चौक चौराहों पर लोगो के लिए तो खड़े ही है बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर मिशन हौसला के तहत लोगो को ऑक्सीजन, दवाएं और अन्य राहत सामग्री भी दे रहे है। इसलिए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके द्वारा ये कोरोना से सुरक्षा करने वाली सामग्री दी है। उत्तराखंड के पुलिस जवान 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है और इसके लिए वो उनका आभार व्यक्त करते है।

