देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति चिंताजनक है। सरकार संक्रमण को रोकने में विफल साबित हुई है। बीजेपी सरकार को कोर्ट के दिशा निर्देश को गम्भीरता से लेते हुए काम करना चाहिए। रावत ने कहा की शहरी क्षेत्र में संक्रमण थोड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन अब चिंताजनक है जबकि ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में संक्रमण लगातार बहुत तेज़ी से फैल रहा है। लेकिन सरकार कोरोना से लड़ने का इंतजाम सही तरीके से नहीं कर पा रही है। ज्यादा तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन वहां स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं, सरकार को प्लानिंग के साथ काम करना चाहिए।
हरीश रावत ने कहा कि लोगों को इस वक़्त सरकार से सहायत की जरूरत है, जो कि सरकार नहीं कर रही है। गांव में रहने वालों की हालत इतनी ठीक नहीं है कि वह मास्क, सेनेटाइजर खुद से लगातार खरीद सके। हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष ने सरकार को रचनात्मक सहयोग दिया है लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार नही चाहती मिलकर कोरोना के खिलाफ काम किया जाए।

