हरिद्वार – कोरोना के कारण अभी हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव हो पाना संभव नही लग रहा है। हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रशासक के रूप में जिला पंचायत का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले जिले की 306 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। इन सभी ग्राम पंचायतों का काम 6 एडीओ संभाल रहे हैं। अगर कोरोना नही होता तो हो सकता था इसी महीने हरिद्वार में जिला पंचायत के चुनाव हो जाते। लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल चुनाव होते नजर नहीं आ रहे। जिला पंचायत का जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का जिम्मा जिला पंचायत का ही होता है। गौरतलब है कि हरिद्वार जिला पंचायत का पिछले 5 सालों का कार्यकाल काफी घमासानों में गुजरा है।

