हरिद्वार – निरंजनी अखाड़े के सचिव व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने एक बार फिर से अन्य क्षेत्र शुरू कर दिया है। रोजाना इस अन्नक्षेत्र में 1000 गरीब बेसहारा लोगों को भोजन बांटा जाएगा। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने निरंजनी अखाड़े में इस अन्य क्षेत्र का शुभारंभ किया।

कोरोना काल की शुरुआत से ही श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज गरीबों को भोजन देने के साथ ही सरकार की आर्थिक मदद करते आये है। रविन्द्रपुरी महाराज ने पिछले साल भी मुख्यमंत्री राहत कोष में लगभग 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दान दी थी, वही अभी हाल ही में इन्होंने फिर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को देहरादून जाकर पचास लाख का चेक सौंपा। ताकि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। एक बार फिर से गरीब बेसहारा लोगो के लिए अन्नक्षेत्र शुरू करने पर मदन कौशिक ने रविन्द्रपुरी महाराज का आभार व्यक्त किया। वही रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि माँ मनसा देवी के आशीर्वाद से ही वो लोगो की मदद कर रहे है और जब तक ये कोरोना काल खत्म नही होता तब तक उनका ये अन्नक्षेत्र जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *