मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार के आसपास के इलाकों में सोशल मीडिया पर एक पीआरडी जवान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सीढ़ियों पर पीआरडी का एक जवान नशे में धुत पड़ा है और उसके आसपास मौजूद लोग उसकी वीडियो बना रहे है। लेकिन नशे में धुत्त जवान को कोई होश नही है। वो केवल बेसुध पड़ा है। महज 21 सेकंड का ये वीडियो जो ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया है, अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल का कहना है वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है, वीडियो में जो जवान दिखाई दे रहा है वो पीआरडी जवान है, ये दल्लावाला गाँव का ही रहने वाला है। कोरोना काल के चलते गाँव में ही इसकी ड्यूटी लगाई गई थी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

