ब्यूरो रिपोर्ट, नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – कुमाऊं में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है, ब्लैक फंगस का मरीज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है, जिसका इलाज जारी है, जिसकी हालात फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत के मुताबिक हर मरीज पर स्वास्थ विभाग की कड़ी नजर है, क्योंकि मरीजो का नोटिफिकेशन करना बहुत जरूरी है, ब्लेक फंगस से जुड़े इन्जेक्शन की डिमांड स्वास्थ महानिदेशक को भेजी गई है, साथ ही ब्लेक फंगस के 20 इंजेक्शन सुशीला तिवारी अस्पताल को उपलब्ध करा दिये गये हैं।

