लालढांग (हरिद्वार) – हरिद्वार के लालढांग स्थित नया गाँव जंगली हाथी के हमले में दो लोगो की मौत से हड़कंप मच गया। नया गाँव मे घर से 200 मीटर की दूरी पर बकरी चरा रही महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय महिला का नाम अफसरी है। वही थोड़ी ही दूरी पर शौच के लिए गए 62 वर्षीय धूम सिंह को भी हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वही हाथी के दिन दिहाड़े हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, ग्रामीण सहमे हुए है। लैंसडौन डिवीजन लालढांग में ये घटना हुई है।


वही वन क्षेत्राधिकारी लालढांग बिन्दरपाल ने बताया कि कोटद्वार- लालढांग मार्ग पर गांव किनारे बकरी चरा रही महिला और शौच को गए वृद्ध को हाथी ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई वही घायल व्रद्ध ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *