मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक की पहल पर चलाये गए मिशन हौसला अभियान की हर तरफ जमकर सराहना की जा रही है। पुलिसकर्मियों की इस सेवा को देखकर तमाम सामाजिक संस्थाएं पुलिसकर्मियों के हौसला अफजाई कर रही है। उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के विशेष कार्य अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस लगातार विपरीत परिस्थितियों में भी आमजन की मदद कर रही है। उन्होंने प्रदेश भर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान की प्रशंसा भी की और मिशन हौसला अभियान के लिए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की भी सराहना की। कोरोना काल मे देवेंद्र प्रधान लगातार जरूरतमंदो को निजी खर्च से समाजहित में मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही ऑक्सिमिटर जैसे जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे है।
शनिवार को उन्होंने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय कुमार सिंह को 2000 सर्जिकल मास्क तथा 35 ऑक्सीमीटर सौंपे। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी की सुरक्षा बेहद जरूरी है। पुलिस लगातार विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही है। देवेंद्र प्रधान ने सभी से कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। देवेंद्र प्रधान ने बताया की उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सिमिटर के साथ ही अन्य जरूरी सामान लगातार वितरित किये जा रहे है और जब तक कोरोना काल खत्म नही होता तब तक उनका ये अभियान जारी रहेगा।
वही पुलिस विभाग की ओर से एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने देवेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया। सीओ सिटी अभय सिंह ने कहा कि डीजीपी अशोक कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन हौसला, लोगों के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है जो लगातार जारी रहेगा।

