नई दिल्ली – सीबीएसई व अन्य राज्यों की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाई-लेवल मीटिंग हो रही है। मीटिंग की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर भी मीटिंग में मौजूद हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ‘निशंक’ ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। 23 मई 2021 को सुबह 11 बजे यह मीटिंग डिजिटल माध्यम से होगी।
माना जा रहा कि इस मीटिंग के बाद 12 वी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वी के एग्जाम देने वालों बच्चों व उनके अभिभावक में परीक्षा को लेकर असंजस्य की स्थिति बनी हुई है।

