मयूर सैनी की रिपोर्ट

रुड़की (हरिद्वार) – रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बसवा खेड़ी में नव विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक साल पूर्व ही नवविवाहित का विवाह हुआ था और घर मे ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहित की मौत पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

नवविवाहित की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस के सामने ही खूब हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की माँग की। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की की शादी को एक साल ही हुआ है, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी लड़की को किसी ना किसी बात को लेकर परेशान करते चले आ रहे है और उन्हें शक है कि इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। वही एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल का कहना है कि फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *