हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा में ग्राम अलावलपुर से लाद्पुर तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जब ये मामला स्थानीय विधायक सुरेश राठौर तक पहुंचा तो ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की गुणवत्ता की जाँच के आदेश दिए। इस दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी बर्दास्त नही होगी और गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल ग्राम अलावलपुर से लाद्पुर तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए और विधायक सुरेश राठौर से भी शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेकर रविवार को विधायक सुरेश राठौर ने मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से सड़क का सैंपल लेकर जाँच कराने का आदेश दिया और कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नही किया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में कोई कमी नजर आयी तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही रास्ते में भरे दूषित पानी से हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक सुरेश राठौर ने जल निकासी तथा रास्ते को पुनः बनाने के लिए पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान उनके साथ मुस्तफा, इकराम, अकरम, फय्याज प्रधान, अनीस, सुभान, अहसान ग़ालिब, मोबिन समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

