हरिद्वार – शनिवार को हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में जंगली हाथी ने दो लोगो पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हाथी के हमले में एक महिला और एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। ये क्षेत्र गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की विधानसभा में आता है। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की है और सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार जंगली जानवर के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का प्रावधान है और बहुत जल्द ही मृतकों के परिजनों को ये मुआवजा राशि मिल जाएगी। वही उन्होंने ये भी बताया कि हमले में मारे गए बुजुर्ग गन्ना समिति के सदस्य थे, उन्होंने गन्ना समिति के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि उसके घर जाकर कागज तैयार करें और गन्ना समिति की तरफ से भी उचित मदद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *