हरिद्वार – अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए हरिद्वार से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रद्द हो गई है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है। आस्था स्पेशल ट्रेन को 1500 राम भक्तों को लेकर आज हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना होना था। मांग पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। ट्रेन के रद्द हो जाने से राम भक्तों में निराशा है।

विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का कहना है कि अयोध्या में काफी भीड़ की स्थिति बन गई है, वहां स्थिति सामान्य होने पर दोबारा ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जाएगी।