हल्द्वानी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फिर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने वाले हैं, यात्रा को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि, आधुनिक युग है और मॉडर्न पॉलिटिक्स से पूरे विश्व में एक नेता आपको नहीं मिलेगा जो पूरे देश की पद यात्रा कर चुका हो और सैकड़ो करोड़ों लोगों से पदयात्रा के माध्यम से मिला हो ऐसे हमारे नेता राहुल गांधी हैं।

सुमित ह्रदयेश ने कहा कि राहुल गांधी ने दक्षिण से उत्तर यात्रा पूरी की है अब पूर्व से पश्चिम मणिपुर से मुंबई यात्रा जाएगी और फिर से लोगों के साथ संवाद बिठाकर लोगों की समस्या जानकार लोगों की भौगोलिक स्थिति की किस भौगोलिक स्थिति में लोग जीते हैं कैसे अपना जीवन यापन करते हैं क्या उनके जीवन की समस्याएं है, ऐसी जानकारी लेने वाले नेता केवल एक मात्र राहुल गांधी हैं।