हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे कुम्भ मेला क्षेत्र को 24 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन सेक्टरों में ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस के अलावा अन्य सभी अधिकारियों के कार्यालय भी बनाये गए है। सभी अधिकारी इन प्रशानिक कार्यालयों में रहकर ही मेले की व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। अपर कुम्भ मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने हर की पौड़ी क्षेत्र में बने सेक्टर का निरीक्षण किया और इस सेक्टर में बने टैंटों में बिजली, शौचालय, साफ सफाई, जल निकासी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को बाकी बचे कामो को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
ललित नारायण मिश्र ने बताया कि हर सेक्टर में सभी काम लगभग पूरे कर लिए गए है बाकी बचे कामो को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हर की पौड़ी क्षेत्र के सेक्टर में कुछ ही छोटे काम शेष रह गए है जिन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। वही उन्होंने ये भी बताया कि उनके द्वारा लगातार निरीक्षण कर टैंटों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है जहाँ कही भी कमियाँ नजर आएंगी उन्हें जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।

