ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – बढ़ती महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज एक उपवास रखा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कोविड काल में प्रदेश के अंदर व्यवस्था बनाने में राज्य सरकार नाकाम साबित हो गई है। आम आदमी को खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी चीज खरीदने में महंगे दाम देने पड़ रहे, और वह किसी से सवाल भी नहीं कर सकता है।

कालाबाजारी होने के चलते सभी चीजें महंगी हो गई है, जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। वहीं विपक्ष लगातार बढ़ती महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार का ध्यान आकर्षित करता रहता है, विपक्ष लगातार जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक राज्य और केंद्र सरकार को जगाने का काम कर रहा है। सरकार द्वारा धरातल पर कोई ठोस रणनीति के साथ कार्य नही किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की आम जनता को सीधे तौर पर राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *