हरिद्वार – हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ में हुआ है हादसा। बैलून में हुआ ब्लास्ट। बैलून ब्लास्ट में कॉलेज के तीन छात्र झुलसे हैं। तीनो छात्रों को एम्स रैफर किया गया है। घायल छात्र टिहरी, चंपावत और नैनीताल जिले के रहने वाले है। घटना रात 1 बजे की बताई जा रही है जब बैलून में ब्लास्ट हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जहां पर बैलून में ब्लास्ट हुआ वही पर ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्रों का छात्रावास है। सबसे बड़ा सवाल यह कि ये बैलून नीचे कैसे आया और रात 1 बजे ये तीनो छात्र वहां कैसे पहुंचे।

