ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि भले ही मतदान प्रतिशत कम रहा हो, लेकिन लोगों का पूरा रुझान भाजपा के प्रति रहा है। और भाजपा केवल नैनीताल ही नहीं बल्कि सभी लोकसभा सीटों को भारी बहुमत के साथ जीतेगी।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का कहना है की पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव में मेहनत की है और इस चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी गई, लिहाजा कांग्रेस नैनीताल लोकसभा सीट में अच्छे मतों से जीत दर्ज करेगी।

अब सबको 4 जून का इंतजार है, जब परिणाम सामने आएंगे।