ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह डूबने वाला जहाज है और समझदार व्यक्ति डूबते हुए जहाज में नहीं रह सकता है, इसीलिए लोग कांग्रेस को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही उत्तराखंड में बद्रीनाथ के सिटिंग विधायक सहित कई ऐसे नाम हैं जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

अजय भट्ट ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जब कांग्रेस ने अपने लोगों को नहीं जाने दिया तब से ही कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोह भांग होने लगा है। और अब तक उत्तराखंड में ही सकड़ों लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।